Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव : वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने नामांकन किया जमा

  • 12 मार्च 2026 के चुनाव से पहले वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया स्वागत और सम्मान
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष जमा किया नामांकन

जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी 12 मार्च 2026 के चुनाव के लिए वाइस चेयरमैन पद के उम्मीदवार राजेश कुमार शुक्ला ने आज अपना नामांकन दो प्रति में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अंबुज नाथ, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शिवनारायण सिंह और आलोक दुबे के समक्ष जमा किया। इस अवसर पर जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता तापस कुमार मित्रा, त्रिलोकी नाथ ओझा, रमाशंकर पांडे, जन्मेजय सिंह, अक्षय कुमार झा और बसंत मिश्रा ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भगवा पर आपत्तिजनक बयान को लेकर हिंदुवादी नेता चिंटू सिंह का कड़ा एतराज़

अधिवक्ताओं ने फूल माला और पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मान

इस अवसर पर अधिवक्ता रमेश प्रसाद, मिथिलेश सिंह, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता भरत झा, अशोक कुमार शुक्ला, अमित कुमार चतुर्वेदी, बोकारो बार संघ से रविंद्र कुमार, सरायकेला एवं चाइबासा बार संघ से भी कई अधिवक्ता उपस्थित थे। सभी उपस्थित अधिवक्ताओं ने मिलकर राजेश कुमार शुक्ला का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और उल्लास बढ़ गया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वरिष्ठ अधिवक्ता मीर सज्जाद के निधन से जमशेदपुर जिला बार संघ में शोक की लहर

भुवनेश्वर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन, अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार संघ के सभी अधिवक्ता गहरे शोक में डूबे हुए हैं। कल 6…

Spread the love

Potka : विश्व कैंसर दिवस पर पोटका में पीएलवी का डोर टू डोर जागरूकता अभियान

ग्रामीणों को कैंसर के कारण, बचाव और जांच के प्रति किया गया जागरूक पोटका : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *