Jamshedpur: लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में सांप काटने पर प्राथमिक उपचार और फायर संयंत्र के प्रयोग की दी गई ट्रेनिंग

जमशेदपुर: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में लोको पायलटों को सांप काटने पर प्राथमिक उपचार और फायर संयंत्र के प्रयोग तथा रखरखाव की जानकारी दी गई.

सांप काटने पर प्राथमिक उपचार
प्रशिक्षण में बताया गया कि रात के समय ड्यूटी पर आने-जाने के दौरान और जंगल में खड़ी इंजनों की जांच के दौरान लोको पायलटों को विषैले और विषहीन सांपों का सामना करना पड़ सकता है. विषैला सांप काटने पर उसकी पहचान कैसे की जाए, इसके लिए दांतों के चिन्ह और विभिन्न लक्षणों की जानकारी दी गई.

फायर संयंत्र का प्रयोग
प्रशिक्षण के दौरान इलेक्ट्रिक और डीजल इंजनों में रखे गए फायर संयंत्र के रखरखाव और उपयोग के बारे में भी बताया गया. डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने फायर संयंत्र का प्रयोग करके व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया.

प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी
डेमोंस्ट्रेटर अनामिका मंडल ने प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत बैंडेज करने की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया. इस कार्यक्रम में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद, अनामिका मंडल, चीफ इंस्ट्रक्टर पीके सेनापति और संतोष भगत सहित 200 प्रशिक्षार्थी लोको पायलट उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: जमशेदपुर ग्रुप केंद्र को मिली 2023-24 की वित्तीय अनुशासन ट्रॉफी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *