Jamshedpur : मानगो ननि के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी कभी कभार ही आते हैं कार्यालय, जनहित के ढेरों कार्य पड़ें हैं लंबित

मानगो विकास समिति उपायुक्त से मिलकर समस्याओं की देगी जानकारी- ओंकारनाथ सिंह

जमशेदपुर : मानगो विकास समिति ने मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी व उनके अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। समिति का मानना है कि नगर निगम मानगो वासियों पर एक बोझ के सिवा कुछ भी नहीं है। निगम के वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी का चार्ज सम्हाल रहे कृष्ण कुमार कभी कभार ही कार्यालय आते हैं। अधिकतर समय नदारत रहते हैं। वे अपना काम अपने अधीनस्थ कर्मचारियों श्री टिर्की और आकिब जावेद के माध्यम से संचालित करवा रहे हैं। कार्यालय में अधिकारी के नहीं रहने के कारण कर्मचारी लापरवाही दिखा रहे हैं। सबसे बड़ी आवश्यकता मानगो नगर निगम के वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे कृष्ण कुमार को अविलम्ब विरमित कर पूर्णकालिक कार्य पालक पदाधिकारी की नियुक्ति है। कृष्ण कुमार मानगो नगर निगम में समय ही नहीं दे पा रहे हैं। वे साकची जेएनएसी कार्यालय में बैठ रहे हैं। समिति के अध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने मानगो नगर निगम के कार्यालय में उनसे मिलने की कोशिश की पर हर बार उन्हें नदारत पाया। जब अधीनस्थ अधिकारियों से मानगो नगर निगम का कार्य संचालित होगा या हो रहा है तो फिर कार्यपालक पदाधिकारी की क्या आवश्यकता ?

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन कार्य पूरा, 572 महिलाएं – 428 पुरुष कांवरिया 25 जुलाई को होंगे रवाना

स्ट्रीट लाइट की सैकड़ों शिकायतें, कार्रवाई नगण्य

ओंकारनाथ सिंह ने कहा कि जब उच्चाधिकारी ही नदारत रहेंगे तो अधीनस्थ तो लापरवाही करेंगे ही। ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बनाने के लिए सैकड़ों शिकायतें महीनों से निगम कार्यालय में पड़ी हैं। पूछने पर पता चलता है कि सामान उपलब्ध नहीं है। जब ऐसा है तो निगम कार्यालय के बाहर मोटे अक्षरों में सूचना क्यों नहीं लिख दी जाती कि सामान उपलब्ध होने पर ही शिकायत का निस्तारण किया जाएगा। इसी तरह क्षेत्र में साफ सफाई का बुरा हाल है। जितनी संख्या में सफाई कर्मचारी होने चाहिए उससे काफी कम लोगों से काम कराया जा रहा है पेयजल संकट कई इलाकों की लाइलाज समस्या बन गई है।ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता हैं कि मानगो नगर निगम अपने कार्यों प्रति लापरवाह है या इच्छा शक्ति की कमी है। समिति जल्द ही उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से मिलकर समस्याओं से उन्हें अवगत कराएगी और इनके निदान हेतु आग्रह करेगी ताकि एक स्वस्थ कार्यशैली विकसित हो और अधिकारी अपना कर्तव्य पालन सही ढंग से कर सकें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर!, झारखंड से हुआ था एकमात्र नामांकन

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time