
जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा द्वारा मंगलवार 17 जून को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्री अग्रसेन भवन, साकची परिसर में सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा। शिविर में श्री अग्रसेन भवन (राजस्थान कल्याण परिषद) सहयोगी व प्रायोजक संस्था के रूप में साथ है।
शाखा के अध्यक्ष अनंत मोहनका एवं सचिव कौशिक चौधरी ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शिविर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को मंच की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि वे अपने इस योगदान पर गर्व कर सकें।
मारवाड़ी युवा मंच ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस मानवता के महादान का हिस्सा बनें। यह पहल न केवल जीवन बचाने की ओर एक कदम है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संचार का भी माध्यम है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: SSP से मिला मारवाड़ी युवा मंच का प्रतिनिधिमंडल, बताई सेवाओं की विस्तार कथा
There is no ads to display, Please add some


















































