Jamshedpur: SSP से मिला मारवाड़ी युवा मंच का प्रतिनिधिमंडल, बताई सेवाओं की विस्तार कथा

जमशेदपुर: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) के मंडल-3 एवं उसकी पाँच सक्रिय शाखाओं — स्टील सिटी, स्टील सिटी सुरभि, टाटानगर अचीवर्स, जमशेदपुर, और आकृति व्हील्स — के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियूष पांडेय से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को पौधा एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंडल-3 के उपाध्यक्ष मोहित मूनका ने मंच की प्रमुख सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा जल सेवा अभियान, कृत्रिम अंग प्रतिरोपण शिविर, कैंसर जांच शिविर जैसे जनसेवी कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जा चुका है। मंच देशभर में 850 से अधिक शाखाओं के साथ कार्यरत है, वहीं विदेशों में भी 9 अंतरराष्ट्रीय शाखाएं सक्रिय हैं।

मोहित मूनका ने बताया कि झारखंड प्रांत में मंडल-3 के अंतर्गत 13 शाखाएं सामाजिक गतिविधियों को लगातार संचालित कर रही हैं।

एसएसपी पियूष पांडेय ने मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा कि यह देखना गर्व की बात है कि युवा उद्यमी समाजसेवा में इतने समर्पित और सक्रिय हैं। उन्होंने संगठन को प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया और ऐसे प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

भेंट के दौरान मंच की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। इनमें प्रमुख रूप से मोहित मूनका, सौरव सोनथालिया, विष्णु गोयल, अनंत मोहंका, मुकेश अग्रवाल, विकास शर्मा, विजय सोनी, कौशिक चौधरी, हेमंत अग्रवाल, हेमंत हर्ष अग्रवाल आदि शामिल रहे।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: “समाज के नगीने” सम्मान से सम्मानित होंगे समाज के प्रतिभावान

Spread the love

Related Posts

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time