Chandil: नीमडीह प्रखंड में लगा दो पंचायतों का संयुक्त जनता दरबार

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लकड़ी पंचायत भवन में सोमवार को झिमड़ी और लकड़ी पंचायतों के लिए एक संयुक्त जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों से कुल 136 आवेदन प्राप्त किए गए।

कौन-कौन सी समस्याएं आईं सामने?
आवेदनों में मुख्य रूप से पशुपालन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पेंशन, आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त लकड़ी मध्य विद्यालय के छात्रों के लिए पेयजल संकट के समाधान हेतु एक चापाकल लगाने का भी आवेदन दिया गया।

योजना स्टॉल बने जानकारी का केंद्र
पंचायत भवन परिसर में प्रखंड स्तर के सभी विभागों ने अपने-अपने सूचना एवं सेवा स्टॉल लगाए।
इनमें प्रमुख रूप से –

पशुपालन विभाग

स्वास्थ्य विभाग

कृषि विभाग

बिजली आपूर्ति विभाग

अंचल कार्यालय
ने भाग लिया और लाभुकों को योजनाओं की जानकारी दी।

कौन-कौन रहे मौजूद?
इस जनता दरबार में नीमडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस. अभिनव, अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पशु चिकित्सक डॉ. विष्णु शरण महतो, मेडिकल स्टाफ, बिजली विभाग के कर्मी, लकड़ी पंचायत के मुखिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों को प्राथमिकता से स्वीकार किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवा ने थामा JDU का हाथ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time