Jamshedpur : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर विधायक सरयू राय का बड़ा आरोप कहा,  मानगो नगर निगम में पार्षद को 2 प्रतिशत, मेयर को अलग से कमीशन चाहिए

युवक ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, भुगतान न होने पर दी आत्मदाह की धमकी

सरयू राय ने नगर विकास मंत्री से कार्रवाई करने का आग्रह किया

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम में ठेकेदारों के भुगतान में कमीशनखोरी का धंधा चल रहा है। मेयर और उनके चहेते वार्ड पार्षद नज़दीकी रिश्तेदारों को भी नही छोड़ रहे हैं तो दूसरों की क्या बिसात। यह योजना भी नगर निकाय चुनाव के पहले क्रियान्वित हुई है। भुगतान में इन्हें कमीशन चाहिए। उन्होंने नगर विकास मंत्री से कारवाई करने की अपील की है।

श्री राय ने बताया कि कन्हाई कुमार सिंह नामक एक सज्जन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह किसी नेता या जनप्रतिनिधि के बारे में कुछ बोलेंगे लेकिन आज जब बात उनके ऊपर आ गई तो उन्हें बेहद खराब लगा।

पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि लाल रंग के घेरे में जो नौजवान दिख रहा है, वह उनका अपना भांजा है। वह पार्षद है। उन्हें उनके वार्ड में एक नाली का काम मिला था। उस काम को जेई के कहे अनुसार उन्होंने फरवरी में ही पूरा कर दिया था। आज तक उन्हें उसका भुगतान नहीं हुआ। क्यों नहीं हुआ, इसका कोई जवाब नहीं है।

पोस्ट में कन्हाई कुमार सिंह ने लिखा है कि उनका बिल बन चुका है। उस पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के भी हस्ताक्षर हो गए हैं। क्वालिटी पेपर भी लग चुका है, ऑडिट भी हो गया है, लेकिन इसके बावजूद बिल का भुगतान नहीं मिला। पार्षद साहब को 2 प्रतिशत चाहिए और मेयर मैडम को अलग से चाहिए।

उन्होंने लिखाः मैं हाथ जोड़कर आप दोनों से निवेदन करता हूं कि एक बार मेरे घर आइए और मेरे घर के हालात देख लीजिए। उसके बाद बोलिएगा। मैं सभी को कमीशन दूंगा। अगर मुझे जल्द से जल्द भुगतान नहीं मिला तो मैं आत्मदाह करूंगा, वह भी निगम के सामने। इसके लिए पार्षद और मेयर मैडम जिम्मेदार होंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दानदाताओं के सम्मान में एफटीएस ने नई पीढ़ी को भी जोड़ा सेवा अभियान से, वर्ष 2026-27 के दौरान प्रत्येक दानदाता परिवार का होगा सम्मान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने  विजय दिवस पर वीर नारी, शहीदों के परिजन व पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में गोलमुरी स्थित केरला समाजम ऑडिटोरियम में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन…

Spread the love

Jamshedpur : दानदाताओं के सम्मान में एफटीएस ने नई पीढ़ी को भी जोड़ा सेवा अभियान से, वर्ष 2026-27 के दौरान प्रत्येक दानदाता परिवार का होगा सम्मान

जमशेदपुर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस), जमशेदपुर चेप्टर की ओर से रविवार को आशियाना गार्डन्स में अपने दानदाता परिवारों के सम्मान में एक विशेष दाता सम्मान समारोह का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time