Jamshedpur : सरयू राय की अनुशंसा पर बर्मा माइन्स कोयला टाल बस्ती में बड़े नाले का निर्माण कार्य शुरू

  • गंदे पानी की निकासी की समस्या से 10 महीने से जूझ रहे बस्तीवासियों को मिली राहत

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा बर्मा माइन्स कोयला टाल बस्ती से लेकर बर्मा माइन्स मदरसा के पीछे तक बड़े नाले के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। टाटा स्टील द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण होने के बाद बस्ती में गंदे पानी का निकास मार्ग बंद हो गया था, जिससे पिछले 10–11 महीनों से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गंदा पानी घरों में घुसने से स्थिति गंभीर हो गई थी और यह लोगों की प्रमुख चिंता का विषय बन गई थी। स्थानीय निवासियों ने जनता दल (यू) बर्मा माइन्स मंडल अध्यक्ष को इस समस्या की जानकारी दी, जिसके बाद मंडल पदाधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और विधायक सरयू राय के समक्ष इस मुद्दे को उठाया।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में ई-कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन में अड़चन, पूर्व पार्षद ने कराया हस्तक्षेप

जुस्को ने स्थानीय निवासियों की समस्याओं का लिया संज्ञान

जनता दल (यू) के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल महामंत्री गंगाधर पांडेय, प्रकाश, रविंद्र ठाकुर, आशीष, प्रफुल्ल, गुरुदेव दंडी, पुनीत साहू, विशेष्वर पात्र, मीरा कर्मकार, बनमाली पात्र, शिवप्रसाद बारिक और बर्मा माइन्स मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि विधायक सरयू राय ने जुस्को प्रबंधन को पत्र लिखकर बस्ती में नाले के निर्माण की अनुशंसा की। इसके बाद टीएसयूआईएसएल (जुस्को) ने नाला निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। इस पहल से स्थानीय निवासियों में खुशी और राहत का माहौल है। बस्तीवासियों ने विधायक सरयू राय को इस समस्या के त्वरित समाधान के लिए आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में पेयजल संकट गहराया, दर्जनों चापाकल खराब होने पर जेएलकेएम ने उठाई आवाज

जेएलकेएम नेता भागीरथ हांसदा ने डीसी को पत्र लिखकर विभागीय लापरवाही का लगाया आरोप पोटका : पोटका प्रखंड में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा…

Spread the love

Gua : विवेक कंस्ट्रक्शन के 43 कामगारों के वेतन विवाद पर श्रम विभाग में बनी सहमति

श्रम विभाग में हुई अहम वार्ता, 21 फरवरी 2026 तक भुगतान का निर्देश, श्रम-वार्ता रही सार्थक गुवा : टाटा स्टील से जुड़ी संवेदक कंपनी मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन और उसके 43…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *