Jamshedpur: पटना साहिब जा रहे श्रद्धालुओं का टाटानगर स्टेशन पर स्वागत कर दी गई लंगर सेवा

जमशेदपुर:  सिख परंपरा में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। इसी परंपरा को निभाते हुए रविवार देर रात साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से आए 130 श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें लंगर की सेवा प्रदान की।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा—
“तीर्थयात्रियों की सेवा करना भी किसी तीर्थदर्शन से कम नहीं है। सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म है और यह वाहेगुरु के दर पर मत्था टेकने के समान है।”

कमिटी को सूचना मिली थी कि श्रद्धालुओं का जत्था तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब और राजगीर की तीर्थयात्रा पर जा रहा है। इसके बाद गुरुद्वारा की टीम स्टेशन पहुँची और श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर सेवा का आयोजन किया। जत्थे का नेतृत्व कर रहे सरदार हरदीप सिंह राजा छाबड़ा और सरदार सुखबीर सिंह संयोत्रा को शिरोपाओ पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

 

यह जत्था छत्तीसगढ़ से दुर्ग–दानापुर एक्सप्रेस के जरिए टाटानगर पहुँचा और यहाँ से पटना साहिब और राजगीर के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित है।

इस अवसर पर प्रधान सरदार निशान सिंह के साथ परमजीत सिंह काले, सतबीर सिंह सोमू, अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, जसपाल सिंह जस्से, सतनाम सिंह घुम्मण, रणधीर सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू समेत कई सदस्य मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय रूप से शामिल हुए।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जन्मदिन पर पूजा, सेवा और शुभकामनाओं से घिरीं पूर्णिमा दास साहू – मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डोबो पुल के पास पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 3 किलो गांजा और ₹5.19 लाख नकद बरामद

जमशेदपुर/सरायकेला :  जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोभो पुल के पास संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक (नगर)…

Spread the love

Bahragora : मानुषमुड़िया के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया स्थित मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने ग्रामीण बैंक के समीप निगमानंद महापात्र की इलेक्ट्रॉनिक दुकान के शटर का ताला तोड़कर और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time