Jamshedpur: प्रदर्शन से पहले आई सफाई की लहर, 11 अगस्त का विरोध स्थगित

जमशेदपुर:  एनडीए के बैनर तले 11 अगस्त को जेएनएसी (जमशेदपुर नॉटिफाइड एरिया कमिटी) कार्यालय के बाहर कूड़े के मुद्दे पर होने वाला विरोध प्रदर्शन अभी स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के नेताओं की बैठक में लिया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदर्शन की घोषणा के बाद जेएनएसी ने तुरंत सफाई अभियान तेज कर दिया है।

कदमा और सोनारी इलाके के कार्यकर्ताओं के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सफाई पहले से ज्यादा व्यवस्थित ढंग से हो रही है। बैठक में तय हुआ कि दोनों क्षेत्रों के कार्यकर्ता अब सफाई की नियमित निगरानी करेंगे। अगर फिर लापरवाही मिली, तो विरोध की नई तारीख तय की जाएगी।

जनता दल (यू) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार ने रविवार को फोन पर बात कर भरोसा दिलाया है कि सफाई अब नियमित और सुचारू रूप से होगी। वह दो दिन बाद जमशेदपुर आकर प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे और सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा करेंगे।

सुबोध श्रीवास्तव ने उप नगर आयुक्त से आग्रह किया कि अधीनस्थ अधिकारी, सुपरवाइजर और ठेकेदार सभी समस्याग्रस्त इलाकों में जाएं और तेज़ गति से सफाई करें। साथ ही ब्लीचिंग पाउडर और एंटी-लार्वा का छिड़काव, और हर मोहल्ले में नियमित फॉगिंग भी जारी रखें। उप नगर आयुक्त ने इस पर सहमति जताई।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: जिले की 28 बेटियां करेंगी ISRO का दौरा, करीब से जानेंगी अंतरिक्ष विज्ञान के राज

 

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time