- जमशेदपुर के अवर निबंधन कार्यालय में हुआ पंजीकरण, सदस्यों ने लड्डू बांट मनाई खुशी
- राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशेष कार्यक्रम की तैयारी करेगा मंच
जमशेदपुर : कोल्हान क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा गठित संगठन कोल्हान पत्रकार एकता मंच का निबंधन शुक्रवार को संपन्न हो गया। अवर निबंधन पदाधिकारी अज्जवल मिंज ने संस्था के पदाधिकारियों को आधिकारिक पंजीकरण प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र मिलते ही मंच के सदस्यों के बीच उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और संगठन की औपचारिक शुरुआत पर खुशी व्यक्त की। यह मंच कोल्हान के पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकारिता के सम्मान को स्थापित करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला उपचुनाव : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे प्रचार की कमान, झामुमो ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची
पत्रकार संगठन बनेगा क्षेत्र की आवाज—सदस्यों ने जताई प्रतिबद्धता
गौरतलब है कि 7 सितंबर 2025 को कोल्हान के विभिन्न जिलों के पत्रकारों की बैठक में सर्वसम्मति से इस मंच का गठन किया गया था। दूसरी बैठक में संस्था का निबंधन कराने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके बाद जिम्मेदारी कुछ सदस्यों को सौंपी गई। उनकी पहल और प्रयास से संस्था का निबंधन संभव हो सका। निबंधन के बाद सभी सदस्यों ने जल्द ही एक बैठक बुलाकर राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर संरक्षक गोविंदा पति, राजेश कुमार, महासचिव सुनील पांडेय, सलाहकार मनीष कुमार, ब्रजकिशोर ठाकुर, बलराम पांडा, संजीत कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।