Jamshedpur : ‘ऑपरेशन प्रहार’ की एसएसपी ने की समीक्षा, नशे के अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

जमशेदपुर:   पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम एवं इसमें संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया।

समीक्षात्मक बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने पर जोर देते हुए कहा कि नशे का कारोबार समाज के लिए गंभीर खतरा है, विशेषकर युवाओं को इससे बचाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों, सप्लायरों और उनके नेटवर्क की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई की जाए।

बैठक में अवैध मादक पदार्थों के साथ-साथ अवैध हथियारों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी विस्तार से समीक्षा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर अवैध हथियार रखने और उसकी खरीद-बिक्री करने वालों को बख्शा न जाए। उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल देते हुए कहा कि छापामारी, गिरफ्तारी एवं बरामदगी—इन तीनों बिंदुओं पर संतुलित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा के क्रम में विभिन्न थानों द्वारा की गई हालिया छापामारियों, गिरफ्तारियों और बरामदगी के आंकड़ों पर चर्चा की गई। जिन थानों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया गया, उन्हें सुधारात्मक कार्रवाई के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों की कार्यशैली की सराहना भी की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे निरंतर कार्रवाई के रूप में चलाया जाए। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समय रहते अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बैठक का उद्देश्य शहर को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त बनाना बताया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पटना से धराया गोलमुरी चोरी कांड का मास्टर माइंड, देसी कट्टा,  गोली और जेवर बरामद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *