Jamshedpur: सुंदरनगर में नशा मुक्ति का संकल्प, पुलिस और छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

जमशेदपुर:  एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर सुंदरनगर पुलिस और सामाजिक संस्था ‘मेराकी’ ने नशा मुक्ति और ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। रैली भारत सेवाश्रम स्कूल से सुंदरनगर चौक तक निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्राओं ने तख्तियां लेकर नशा छोड़ने और ट्रैफिक नियम मानने का संदेश दिया।

 

सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने युवाओं से नशा छोड़ने और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी समस्या में लोग तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें।

रैली के बाद नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे के दुष्परिणाम और उससे बचने के उपाय बताए गए। लोगों से नशा छोड़कर भविष्य संवारने की अपील भी की गई. कार्यक्रम में संस्था ‘मेराकी’ के सदस्य, एएसआई संजय राम, सशस्त्र बल और स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: आज़ादी के जश्न पर झारखंड के 30 पुलिसकर्मी पाएंगे राष्ट्रपति पदक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गोलबंद हुए लोग, 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय पांच माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचाः सरयू राय जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time