SAD NEWS : बहरागोड़ा में करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत

बहरागोड़ा :  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राजलावांध पंचायत अंतर्गत उईनाला गांव के रहने वाले विपुल नायक के 10 वर्षीय पुत्र चंचल नायक की करंट लगने से मौत हो गई। छात्र बालिका मध्य विद्यालय में पांचवीं कक्षा का होनहार छात्र था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम चंचल घर पर टीवी देख रहा था। तेज गर्मी महसूस होने पर उसने पंखा चालू करने की कोशिश की। इसी दौरान विद्युत प्रवाह से वह जोरदार करंट की चपेट में आ गया तथा  बेहोश होकर गिर गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत त्वरित पहल करते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में इस दर्दनाक हादसे से मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने बिजली की असुरक्षित व्यवस्था पर चिंता जताई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में 106 वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time