Jamshedpur: “भीख नहीं, अधिकार चाहिए” छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर छात्रों का जोरदार विरोध, निकाली रैली

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने मंगलवार को छात्रवृत्ति की समस्या को लेकर साकची आम बगान से जिला कलेक्टर (डीसी) ऑफिस तक विशाल रैली निकाल विरोध किया। रैली में छात्रों ने “भीख नहीं, अधिकार चाहिए” जैसे नारे लगाकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से प्रस्तुत किया।

छात्रों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से इ-कल्याण छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया है। इसके कारण उनके बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है और कई छात्र पढ़ाई से वंचित रह रहे हैं। छात्राओं ने कहा कि उनकी भविष्य की राह अंधकार में है।

छात्रों ने झारखंड में स्थानीय नीति और नियोजन नीति को शीघ्र लागू करने की भी मांग की, ताकि राज्य के स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिल सके। इसके अलावा उन्होंने वार्षिक एग्जाम कैलेंडर जारी करने और जेपीएसी एवं जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने की भी मांग रखी।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने में लक्ष्मण बमला, बिसन्व महतो, रोहित महतो, अमित महतो, तपश महतो, चंदन महतो, जगपति महतो, देवाशिष महतो, मनीश महतो, माधुरी महतो, पूजा महतो, बिनोद स्वामी, देवदीप कुमार, उज्जवल कुमार महतो और मंगल कुमार शामिल रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *