Jamshedpur : सोनारी में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने वैवाहिक तनाव की जांच की मांग की

  • पति के फरार होने से गहराया शक, पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों का विरोध
  • महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर बढ़ती चिंता

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर रोड नंबर–2 स्थित एक मकान में सलोनी मुखी नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना है कि यह मामला सामान्य नहीं है और इसके पीछे वैवाहिक तनाव तथा ससुराल पक्ष की भूमिका की गहन जांच होनी चाहिए। परिजनों के अनुसार, वर्ष 2022 में सलोनी की शादी आपसी सहमति से उमंग मुखी से हुई थी। शादी के बाद से ही वह अक्सर मानसिक रूप से परेशान और गुमसुम रहती थी। बीते कई महीनों से वह अपने ससुराल में न रहकर बड़ी बहन के घर रह रही थी, जिससे दांपत्य जीवन में गंभीर तनाव की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : शिबू सोरेन की प्रतिमूर्ति स्थापना को लेकर झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

परिजनों ने बताया कि घटना वाली रात सलोनी ने सामान्य दिनचर्या के अनुसार भोजन किया था। सुबह कमरे में संदिग्ध हालात में उसका शव मिलने से परिवार स्तब्ध रह गया। घटना के बाद पति उमंग मुखी के मौके से फरार होने की बात सामने आई है, जिससे परिजनों का शक और गहरा गया है। सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। हालांकि परिजनों ने पति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर वैवाहिक जीवन में महिलाओं के मानसिक उत्पीड़न और पारिवारिक विवादों की गंभीरता को उजागर करती है।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ के जेवरात बरामद

सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *