Jamshedpur : एक्सएलआरआई में महिला मजदूर की मौत, परिजनों ने गेट पर दिया धरना, मुआवजे की मांग

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत एक्सएलआरआई परिसर में शुक्रवार को काम के दौरान करंट लगने से महिला मजदूर पान सरदार (27) की मौत के बाद शनिवार को गुस्साए परिजन एक्सएलआरआई के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। परिजन ठेकेदार से मुआवजे की मांग कर रहे थे। मृतका पान सरदार पोटका प्रखंड के खैरा हेस्सा की रहने वाली थी और अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसके पिता कालीचरण सरदार और मां बुजुर्ग हैं। पान सरदार अविवाहित थी और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी।

खैरा हेस्सा के मुखिया ने भी परिजनों का किया समर्थन

ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि एक्सएलआरआई प्रबंधन को मृतका के बुजुर्ग माता-पिता को उचित मुआवजा देना चाहिए। खैरा हेस्सा के मुखिया ने भी परिजनों का समर्थन किया और उचित मुआवजा देने की मांग की। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। बता दे कि पान सरदार से वाइब्रेटर चलवा जा रहा था। वाइब्रेटर का तार कटा हुआ था जिसकी चपेट में आकर पान सरदार झुलस गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में स्वदेशी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, उद्यमिता के लिए छात्रों को दिया पांच मंत्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time