Jamshedur : मानगो नगर निगम चुनाव : एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में जद(यू) ने किया जोरदार जनसंपर्क अभियान

  • सुरक्षित और विकासशील मानगो के लिए जनता से समर्थन की अपील
  • जद(यू) ने कई कॉलोनियों में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के क्रम में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने आज गहन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व जद(यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया। अभियान के तहत आस्था सन सिटी, वास्तु विहार, निर्माण साईं और हरे कृष्णा कॉलोनी क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर संध्या सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा गया। कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव : वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने नामांकन किया जमा

नेतृत्वकर्ताओं ने विजयी होने की संभावना जताई

पदयात्रा और जनसंपर्क कार्यक्रम में जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, अशोक सिंह, संजीव सिंह, मनोज गुप्ता, टुनटुन सिंह और देव कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि मानगो के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और स्वच्छ प्रशासन के लिए संध्या सिंह का विजयी होना अत्यंत आवश्यक है। जनता से मिल रहा अपार समर्थन आगामी चुनाव में एनडीए की जीत की संभावना को मजबूत संकेत देता है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : देश की श्रेष्ठ नगरपालिका बनाने के संकल्प के साथ जुगसलाई के वार्ड 12 से गौरव गोयल मैदान में

बदलाव के लिए इरादे मजबूत व दृढ़ इच्छाशक्ति का होना जरूरी जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 12 से चुनावी अखाड़े में खड़े युवा उद्यमी गौरव गोयल…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चलाया डोर टू डोर संपर्क अभियान लोगों से मांगा समर्थन

मानगो को झारखंड का बेस्ट नगर निगम क्षेत्र बनायेंगे, विकास किया है, विकास करेंगे : सुधा-बन्ना गुप्ता जमशेदपुर : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *