Tv Entertainment: ‘बिग बॉस’ के बाद से संघर्ष में हैं जैस्मिन भसीन, इंस्टाग्राम से चला रही खर्चा

मुंबई: टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इन दिनों ओटीटी और फिल्मों में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, इस ट्रांज़िशन के चलते उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. हाल ही में जैस्मिन ने बताया कि ‘बिग बॉस’ के बाद से वह सिर्फ सोशल मीडिया से होने वाली कमाई पर निर्भर हैं.

टीवी से लिया ब्रेक, लेकिन फिल्मों में पैसा नहीं

जैस्मिन का कहना है कि वह खुद को टीवी की छवि से बाहर निकालने के लिए ब्रेक ले रही हैं. उन्होंने कहा,
“मैं टीवी से ओटीटी और फिल्मों में स्विच करना चाहती हूं. इसके लिए मुझे टीवी से ब्रेक लेना पड़ा ताकि लोग मेरे स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर्स से बाहर आ सकें और मुझे एक नई छवि में स्वीकार करें. लेकिन इस दौरान मेरी कमाई का जरिया सिर्फ सोशल मीडिया है.”
उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती फिल्मों में उतना पैसा नहीं मिलता और उनकी रोजी-रोटी इंस्टाग्राम से चल रही है.

अली गोनी को डेट करने पर मिलते हैं ट्रोल्स

जैस्मिन अली गोनी को डेट कर रही हैं, लेकिन इस वजह से उन्हें कई बार नफरत भरे कमेंट्स का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा,
“कुछ लोग इसे गलत समझते हैं और भद्दे कमेंट्स लिखते हैं, तो कुछ हमें बहुत प्यार देते हैं. लेकिन मेरे लिए सबसे ज़रूरी यह है कि मैं अपने पार्टनर में रिस्पेक्ट, प्यार और सपोर्ट देखूं. अगर मैं सिर्फ समाज के बनाए नियमों की वजह से अपने सपनों के पार्टनर को छोड़ दूं, तो क्या मैं स्मार्ट हूं या बेवकूफ?”
‘दुनिया कुछ भी कहे, फैसला मेरा होगा’

जैस्मिन ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा,

“दुनिया कुछ भी लिखे, लेकिन जीना मुझे है, तो फैसला भी मेरा होगा.”
जैस्मिन कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन अब वह ओटीटी और फिल्मों पर फोकस कर रही हैं. जल्द ही वह कुछ नए प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Tv Entertainment: ‘एकता कपूर चाहती तो खत्म कर सकती थीं मेरा करियर’ – बरखा बिष्ट का खुलासा

Spread the love

Related Posts

Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

Spread the love

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time