Jamshedpur: प्रधानमंत्री द्वारा घोषित GST सुधारों का JDU प्रवक्ता आकाश शाह ने किया स्वागत

जमशेदपुर:  स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी सुधारों का जनता दल (यूनाइटेड) के जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ये बदलाव आम लोगों को राहत देंगे और महंगाई पर काबू पाने में मददगार साबित होंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में 12% जीएसटी स्लैब खत्म करने और कर प्रणाली को चार दरों — 0%, 5%, 18% और 28% तक सीमित करने का ऐलान किया। इसके अलावा रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर टैक्स घटाने, छोटे कारोबारियों को नियमों में सहूलियत देने और ईमानदार करदाताओं को प्रोत्साहन देने की घोषणा की गई।

आकाश शाह ने कहा, “नए सुधार लागू होने के बाद रोजमर्रा की वस्तुओं पर टैक्स घटेगा, जिससे हर परिवार को सीधा फायदा होगा। यह न केवल उद्योग और व्यापार को मजबूती देगा बल्कि उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति भी बढ़ाएगा।”

उन्होंने प्रधानमंत्री की इस पहल को दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि इन सुधारों से झारखंड जैसे राज्यों में निवेश बढ़ेगा, आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत आधार मिलेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Tribute to Ramdas Soren: जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Bahragora : आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसे के शिकार बहरागोड़ा के मजदूर का शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम

बहरागोड़ा : पेट पालने की मजबूरी में आंध्र प्रदेश गए ब्राह्मणकुंडी निवासी 33 वर्षीय मजदूर शशधर मुंडा का शव गुरुवार शाम अनकापल्ली स्टेशन के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के…

Spread the love

Gua : लगातार बारिश और घने कोहरे से सारंडा में जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपनी में आयी तेजी

गुवा : गुवा,किरीबुरू, मेघाहातुबुरु समेत सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time