Jhargram: तेज़ रफ्तार बनी आफत, बिजली के खंभे से टकराई टोटो

झाड़ग्राम: झाड़ग्राम जिले के संकराइल प्रखंड अंतर्गत पलोईडांगा इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया. यात्रियों से भरी एक टोटो अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधी जाकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई. यह घटना लगभग दोपहर 12 बजे की है.

महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए. घटना में टोटो चालक समेत कई महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गईं. एक यात्री की स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, टोटो रोहिणी बैंक से धनघोरी बाजार की ओर जा रही थी.

चीख-पुकार से मचा कोहराम, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

हादसे के बाद आसपास का इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को टोटो से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा. समय पर मिली सहायता से कई लोगों की जान बच पाई.

प्रशासन की निगरानी पर फिर उठे सवाल

सूचना मिलते ही संकराइल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो की अत्यधिक गति ही हादसे का प्रमुख कारण रही. इस घटना ने एक बार फिर से प्रशासनिक निगरानी और सड़क सुरक्षा उपायों की गंभीर कमी को उजागर किया है.

इसे भी पढ़ें : Jhargram: भाषा के लिए शहादत को श्रद्धांजलि—जागा भाषाई चेतना का भाव

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल, टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंड़ी रेफर

    गुवा : शनिवार देर शाम गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की…

    Spread the love

    Bahragora : पाटपुर के युवक का पेड़ में झुलता हुआ मिला शव, इलाके में सनसनी

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक की लाश को पेड़ से फंदे पर झूलते देखा।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time