Deoghar: चारागाह में गिरी आकाशीय बिजली, कई मवेशियों की मौत

देवघर: मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जमुनियां पंचायत के नवाकुरा गांव स्थित बोकना टोला में सोमवार दोपहर बज्रपात की एक दर्दनाक घटना सामने आई. तेज गर्जना के साथ हुई आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मैदान में चर रहे कई मवेशियों की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब मवेशी खुले मैदान में थे.

 

ग्रामीणों में शोक, समाजसेवी ने उठाई मुआवजे की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय समाजसेवी सह राजद जिला सचिव पुरुषोत्तम यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने मोहनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पशुपालन पदाधिकारी को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया. उन्होंने पीड़ित पशुपालकों के लिए मुआवजा दिए जाने की मांग की.

 

प्रशासन की प्रतिक्रिया, टीम भेजकर जांच का भरोसा
प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम को घटनास्थल पर भेजने की बात कही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जांचोपरांत नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा.

इस घटना से कई ग्रामीण पशुपालकों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है. मवेशी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार होते हैं, ऐसे में प्रशासन से ग्रामीणों को शीघ्र सहायता की अपेक्षा है.

इसे भी पढ़ें :

Bihar Election: बिहार में अकेले ताल ठोकने की तैयारी में झामुमो, गठबंधन से असंतुष्ट JMM ने दिखाए संकेत

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जिले में मार्च में हुई 48 सड़क दुर्घटनाएं, प्रशासन ने तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव को बताया हादसों का प्रमुख कारण

यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम पर हुई गहन चर्चा जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में शनिवार को यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित…

Spread the love

Bahragora : बहन की डोली उठने से पहले भाई ने खुद को लगा लिया मौत के गले, आर्थिक तंगी बनी वजह

बहरागोड़ा : जिस घर में चार दिन बाद शहनाइयां गूंजनी थीं और बहन की विदाई की रस्में पूरी होनी थीं, वहां आज भाई की अर्थी उठने की तैयारी हो रही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time