Jharkhand: रातभर चली गोलीबारी – नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक घायल

पलामू:  पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में बुधवार देर रात पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस के दो जवान सुनील राम और संतन मेहता शहीद हो गए, जबकि रोहित कुमार नामक एक जवान घायल हुआ है। घटना करीब रात 12:30 बजे की बताई जा रही है।

नक्सलियों ने शुरू की अंधाधुंध फायरिंग
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि केदल जंगल में नक्सली किसी बड़ी घटना की तैयारी में जुटे हैं। इस पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस टीम को देखते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के हताहत होने की आशंका है, हालांकि अब तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है।

घायल जवान की हालत स्थिर
घायल जवान रोहित कुमार को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनके पैर से गोली निकाल दी है और वे अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। डॉ. सुशील पांडेय और डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

सर्च ऑपरेशन तेज, अधिकारियों ने जताया दुख
घटना की सूचना मिलते ही पलामू एसपी रीष्मा रमेशन अस्पताल पहुंचीं और घायल जवान से मुलाकात की। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Weather: झारखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तीन जिले सबसे प्रभावित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मुरी : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, केबिन में फंसे बड़ाबाजार निवासी चालक की हालत नाजुक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बोर्डसोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर अजंता होटल के पास एक अनियंत्रित पिकअप (WB06BO9112) सड़क पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time