Jharkhand: झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का नया आधार बनेगा मछली पालन

रांची: झारखंड सरकार अब मछली पालन को ग्रामीण रोजगार और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला प्रमुख माध्यम बनाने की दिशा में सक्रिय हो गई है. इस पहल को नया आयाम देने के लिए रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में झारखंड मत्स्य महोत्सव का आयोजन किया गया.

हर प्रखंड-पंचायत में बनेंगे मॉडल तालाब
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस अवसर पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार की योजना है कि प्रत्येक प्रखंड और पंचायत स्तर पर मॉडल तालाबों का निर्माण कराया जाए. इससे मत्स्य पालन को गांव-गांव तक ले जाया जा सकेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे.

ग्रामीण आत्मनिर्भरता की ओर एक ठोस कदम
राज्य सरकार की यह नीति न केवल ग्रामीणों के लिए आय का स्रोत बनेगी, बल्कि यह गांवों में आत्मनिर्भरता की भावना को भी प्रोत्साहित करेगी. मछली पालन जैसे आजीविका आधारित कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देकर सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को टिकाऊ स्वरूप देने की दिशा में अग्रसर है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: तीर्थ यात्रा पर केदारनाथ पहुंचे हेमंत सोरेन, वित्त आयोग की बैठक में रहेंगे अनुपस्थित

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *