Jharkhand: रामगढ़ में आंगनवाड़ी सेविका की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या, सड़क पर उतरी जनता – फैला भारी आक्रोश

रामगढ़:  रामगढ़ जिले के पतरातु प्रखंड के चनगड्ढा में घाघरा आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका गीता (बदला हुआ नाम) की एक ट्रक चालक द्वारा दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। घटना आज सुबह लगभग 6 बजे हुई, जब गीता अपने मायके चनगड्ढा से घाघरा जाने के लिए रामगढ़-भुरकुंडा रोड पर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं। उसी दौरान ट्रक चालक ने उन्हें उठाया और दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी।

घटना के बाद आंगनवाड़ी सेविकाओं और आम जनता में भारी आक्रोश फैल गया। लोग न्याय की मांग को लेकर सड़क मार्ग को जाम कर दिया। पतरातु प्रखंड के CO शाम 5 बजे मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन गीता के परिवार, उनके बच्चे और हजारों लोग नौकरी, मुआवजा, सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर सड़क पर डटे रहे।

संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने सरकार से मांग की है कि:

  • मृतक की जगह उसके आश्रित को नौकरी दी जाए।
  • मृतक को 5 लाख रुपए मुआवजा और ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए।
  • बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन उठाए। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि झारखंड में ST, SC और आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार भ्रष्टाचार और लूट के खेल में व्यस्त है और आम जनता व गरीब वर्ग के लिए सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित नहीं कर पा रही है।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर सड़क जाम और आंदोलन किया जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो का अधिकारी सम्मान समारोह संपन्न, कोल्हान प्रमंडल के पदाधिकारियों को मिला सम्मान

    ACIB की केंद्रीय टीम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशंसा पत्र और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई का लिया संकल्प जमशेदपुर…

    Spread the love

    Chaibasa: झारखंड स्थापना दिवस के 25वीं वर्षगांठ पर साइकिल रैली, उपायुक्त ने दिया एकता और पर्यटन का संदेश

    चाईबासा: झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर “Know Your Tourist Place” कार्यक्रम के तहत चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *