Jharkhand: मुंबई में झारखंड के विशिष्ट प्राचार्य के रूप में सम्मानित होंगे विकास भकत, मिलेगा स्टार एजुकेशन अवॉर्ड 2025

पोटका:  पोटका क्षेत्र के युवा शिक्षाविद और पायनियर इंग्लिश स्कूल, जानमडीह के संस्थापक प्राचार्य विकास कुमार भकत को शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। वह विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं और लंबे समय से ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा देने में सक्रिय रहे हैं।

12 दिसंबर को मुंबई के बॉम्बे एग्जिबीशन सेंटर, गोरेगांव में स्टार एजुकेशन अवार्ड्स 2025 आयोजित किया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से ESAFE द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें झारखंड के विशिष्ट प्रधानाचार्य के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

क्यों मिल रहा है सम्मान
विकास भकत को ग्रामीण शिक्षा में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है—

ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की स्थापना
गरीब एवं अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा
बच्चों में अंग्रेजी संप्रेषण कौशल विकसित करने की पहल
सामाजिक रूप से पिछड़े इलाकों में आधुनिक शिक्षा का प्रसार

Spread the love

Related Posts

Jharkhand: शीतलहर की चपेट में झारखंड, कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे – अलर्ट जारी

रांची:  झारखंड इस समय शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान अचानक नीचे गिरने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 से अधिक…

Spread the love

Jharkhand: जमीन घोटाला मामले में CM हेमंत सोरेन MP-MLA कोर्ट में पेश, मिली जमानत

रांची:  जमीन घोटाला मामले में ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उनके साथ महाधिवक्ता राजीव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *