Jharkhand Weather: राज्य में मौसम का होने वाला है बड़ा बदलाव, 2 जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी

रांची: मौसम विभाग ने झारखंड के दो जिलों, हजारीबाग और गिरिडीह के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में अगले 2 से 3 घंटे के दौरान तेज हवाएं, वज्रपात और वर्षा होगी. इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. मौसम केंद्र रांची ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग घर से बाहर न निकलें और खराब मौसम में सुरक्षित स्थान पर शरण लें.

विशेष दिशा-निर्देश जारी

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार 20 मार्च 2025 को हजारीबाग और गिरिडीह के कुछ हिस्सों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है. विभाग ने लोगों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. घर से बाहर जाने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर चले जाने की हिदायत दी गई है. किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे खेतों पर जाने से पहले मौसम के सामान्य होने का इंतजार करें.

झारखंड में मौसम में बदलाव, 16 जिलों में अलर्ट

गुरुवार सुबह से ही झारखंड के मौसम में बदलाव देखा गया है. मौसम विभाग ने 16 जिलों में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. धनबाद में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जबकि रांची में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है. यह बदलाव लोगों के लिए गर्मी से राहत का कारण बना है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: अस्पताल से आई ताजा जानकारी- राधाकृष्ण किशोर की तबीयत अचानक खराब, 24 घंटे की निगरानी में रहेंगे वित्त मंत्री

Spread the love

Related Posts

Muri : अंशकालिक शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने दिया समर्थन

सकारात्मक परिणाम तक आंदोलन जारी रहेगा: प्रो० शशोधर महतो मुरी : झारखंड के कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज छठे दिन…

Spread the love

Muri : मुरी पंचायत भवन में ग्राम सभा की बैठक, सचिव-कोषाध्यक्ष के चुनाव पर हुई चर्चा

मुरी : मुरी पंचायत भवन में ग्राम सभा की बैठक रखी गई हैं। जिसका उद्देश्य ग्राम सभा स्थान का चयन करना है, साथ ही सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time