JSSC CGL 2023 का रिजल्ट जारी, 1932 अभ्यर्थी चयनित घोषित

रांची:  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 2025 रिक्त पदों को भरा जाना है। आयोग ने इनमें से 1932 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा आगे बढ़ाई जाएगी।

आयोग के अनुसार, 10 उम्मीदवारों के परिणाम फिलहाल रोके गए हैं। ये मामले हाई कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआईटी (विशेष जांच दल) की जांच के दायरे में हैं। एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही इन अभ्यर्थियों के परिणाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

कुछ उम्मीदवारों का परिणाम इसलिए भी रुका हुआ है क्योंकि उनके आवश्यक प्रमाण-पत्र या दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं या त्रुटिपूर्ण हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही संबंधित अभ्यर्थी सही दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे, उनके परिणाम में संशोधन किया जा सकता है। इस संशोधन के दौरान पद या कोटि में बदलाव की भी संभावना है।

JSSC ने बताया कि प्रकाशित परिणाम में यदि कोई तकनीकी या टाइपिंग संबंधी गलती पाई जाती है, तो आयोग उसे सुधार सकता है। सभी पदों के लिए कोटि-वार अंतिम चयनित उम्मीदवारों के अंक और अंक पत्र भी जल्द वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। शेष बचे पदों के लिए परिणाम अलग से प्रकाशित किया जाएगा।

पदवार चयनित अभ्यर्थियों का विवरण
जारी सूची के अनुसार चयनित उम्मीदवारों में—
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी: 847
कनीय सचिवालय सहायक: 293
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी: 170
प्लानिंग असिस्टेंट: 4
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी: 191
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी: 249
अंचल निरीक्षक सह कानूनगो: 178

JSSC CGL 2023 रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर “Result / रिजल्ट” विकल्प पर क्लिक करें।
CGL 2023 Result के लिंक को चुनें।
पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें अपना रोल नंबर या नाम खोजकर परिणाम देख सकते हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : दुर्गा नवमी पर पंडालों में उमड़ी भक्तो की भीड़, खुशहाली व समृद्धि की सभी ने की कामना

    मुरी :  बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा…

    Spread the love

    Muri  : राममय हुआ सिल्ली शहर, रामनवमी पर भगवा झंडे की बढ़ी बिक्री

    मुरी : रामनवमी के अवसर पर सिल्ली बाजार एवं समीपवर्ती गांव इन दिनों भगवा झंडों से पट गया है. हर चौक-चौराहे पर राम-नाम लिखे भगवा टंगे हैं. वर्षों से सिल्ली…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time