Kharagpur: हिंदी के संवर्धन के लिए खड़गपुर मंडल ने कसी कमर, सभी विभागों को हिंदी के अधिकाधिक उपयोग के निर्देश

खड़गपुर:  मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, खड़गपुर की वर्ष 2025 की अप्रैल-जून तिमाही की बैठक बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक आर. आर. चौधरी ने की.

बैठक में समिति के सदस्यों ने हिंदी भाषा में हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. साथ ही, राजभाषा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर व्यापक चर्चा हुई. सभी विभागों को हिंदी के अधिकाधिक उपयोग हेतु सुझाव दिए गए. आगामी तिमाही के लिए हिंदी कार्यान्वयन के नए लक्ष्य भी निर्धारित किए गए.

मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कार्यालयीन और क्षेत्रीय कार्यों में हिंदी का अधिक उपयोग करें. उन्होंने कहा कि हिंदी को केवल भाषा नहीं, बल्कि कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाया जाना चाहिए.

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों पर लगे नामपट्टों में हिंदी की शुद्ध वर्तनी सुनिश्चित की जाए. घोषणाओं में स्पष्ट और मानक हिंदी का प्रयोग हो, इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई.

इस बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित वाणिज्य, परिचालन, अभियंत्रण, विद्युत, कार्मिक, सुरक्षा सहित सभी प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व समिति के सदस्य उपस्थित रहे. बैठक का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया. राजभाषा हिंदी को सशक्त बनाने के इस प्रयास को सभी ने सराहा और अपने स्तर से सहयोग का संकल्प दोहराया.

 

इसे भी पढ़ें : 

Deoghar Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले के पहले सप्ताह में 8.70 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जानिए मंदिर को कितने की हुई आय

Spread the love

Related Posts

Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

Spread the love

Jhargram : पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, वेलियाडीह में सहायता शिविर लगाकर जरूरतमंदों के बीच साड़ी व मच्छरदानी का किया वितरण

पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विकास और शिक्षा के प्रसार के लिए भी लगातार कार्य करती है : सिंगला झाड़ग्राम : समाज के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time