मुरी : स्व. सुखदेव बेदिया चैम्पियन ट्रॉफी फुटबॉल मैच में बिरसा एफसी (बालक वर्ग) की टीम विजेता बनी. विजेता टीम को पूर्व विधायक सुदेश महतो ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वही बालिका वर्ग में नामकुम एफसी रांची की टीम विजेता बनी. इस टीम को प्रखण्ड प्रमुख जितेन बडाईक ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस दौरान आयोजकों की ओर से भुमिदाता उदव सिंह मुंडा, स्व. सुखदेव बेदिया के भाई अभिराम मांझी, रोहित मुंडा, सुजन लोहरा, पिंटू कुमार, प्रताप ठाकुर को भी सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में मैन आफ द सीरीज़ राजेश उरांव (बिरसा एफसी), मैन ऑफ द मैच महादानी एफसी के राहुल महतो, वेस्ट गोलकीपर रतिमा लकड़ा को धोषित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सोमरा माझी, हरि पद मांझी, चैतन्य मांझी, अनुप मांझी, गुहीराम मांझी, संतोष कुमार, अनिल मांझी, सृष्टि धर मांझी, जनार्दन मांझी, लाल मांझी, अक्षय भोक्ता, चिराग संजय पंकज, वीरेंद्र कुमार, गीता देवी की सराहनीय योगदान रहा.
एक फरवरी को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
कुसुमटीकरा फुटबॉल मैदान में आगामी 1 फरवरी, 2026 को बेदिया युवा मंच की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सुबह 8.45 से शुरू किया जाएगा. मंच ने स्थानीय लोगों से उक्त प्रदर्शनी में भाग लेने की अपील की.
इसे भी पढ़ें : Accident : खूंटी–सिमडेगा मुख्य सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में चर्च के दो धर्म गुरू की मौत, एक गंभीर रूप से घायल