Saraikela: सरायकेला में सीनी टाटा ट्रस्ट की पहल, पुस्तकालय के महत्व को समझाने के लिए “पुस्तकालय शिक्षक कार्यशाला”

सरायकेला: प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में एकदिवसीय पुस्तकालय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यशाला प्रखंड संसाधन सेवी गौतम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को पुस्तकालय के महत्व से अवगत कराना और बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए पुस्तकालय के प्रभाव को समझाना था.

पुस्तकालय के संचालन पर जोर

कार्यशाला में चर्चा की गई कि पुस्तकालय बच्चों के सवालों का उत्तर खोजने का एक प्रभावी माध्यम बन सकता है. इसके अलावा, पुस्तकालय की आवश्यकता, संरचना, संचालन और विद्यालय के पुस्तकालय की योजना जैसे विषयों पर गतिविधियाँ आयोजित की गईं. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश दंडपात और BPO संतोना जेना ने पुस्तकालय के नियमित संचालन और इसके महत्व पर विशेष जोर दिया.

सीनी टाटा ट्रस्ट का योगदान

इस कार्यशाला के संचालन में सीनी टाटा ट्रस्ट के फील्ड कोऑर्डिनेटर बहालेन बारला, पुष्पा, सुजीत और सरिता का विशेष योगदान रहा. कार्यशाला के समापन पर सिनी टाटा ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर सलीम बोदरा ने सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया और कार्यशाला को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया.

उपस्थिति और आयोजन

कार्यशाला में सरायकेला प्रखंड के 53 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात, BPO संतोना जेना, BRP गौतम कुमार, सिनी टाटा ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर सलीम बोदरा, और फील्ड कोऑर्डिनेटर बहालेन, सुजीत, पुष्पा और सरिता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सम्मानित किए गए 130 आरोग्य दूत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *