मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश
मौनी अमावस्या पर आठ से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि मौनी अमावस्या स्नान को लेकर व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे के साथ संवाद बनाकर महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नियमित और विशेष ट्रेनों का संचालन लगातार होते रहना चाहिए। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इनकी संख्या और बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को और बेहतर करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने बसों, शटल बसों और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लगातार कराने के निर्देश दिए।
There is no ads to display, Please add some



















































