Mahakumbh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज :  महाकुंभ के छठे दिन दोपहर 2 बजे तक 31 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 7.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोपहर में संगम में डुबकी लगाई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने स्नान किया। साथ में मंत्री नंदी भी रहे। उनके पहुंचने से पहले आर्मी ने पूरे किला घाट को अपने कब्जे में ले लिया था। स्निफर डॉग्स और बम स्क्वायड जांच की। राजनाथ सिंह साधु-संतों से मुलाकात और सेना के अफसरों के साथ मीटिंग भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : इग्नू में मास्टर डिग्री और पीजी डिप्लोमा स्तर के लिए आवेदन शुरू

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की

संगम स्नान के बाद राजनाथ सिंह ने कहा- मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि परमात्मा ने मुझे यह अवसर प्रदान किया। भारतीयता सांस्कृतिक और सनातन धर्म की आध्यात्मिक अनुभूति का यह पर्व है, जो प्राचीन वैदिक खगोलीय घटना पर आधारित है। यह गंगा, यमुना और सरस्वती के साथ सनातन धर्म की आध्यात्मिक, वैज्ञानिकता और साथ ही साथ सामाजिक समरसता का भी संगम है। विश्व के सबसे बड़े जन समागम का कुशल संचालन जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : श्री शनिदेव भक्त मंडली का आठवा स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में उत्कृष्ट रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एक्सल फैक्ट्री के उत्कृष्ट रक्तदाताओं को टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सम्मानित किया गया । जिसमें नागेश चौधरी – 75 बार , अखिलेश कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का रूद्राभिषेक कार्यक्रम 17 को, भोजपुरी गायक आर्यन बाबू प्रस्तूत करेंगे भजन

जमशेदपुर: सावन के तीसरे सोमवारी को अर्थात 17 अगस्त को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से टेल्को लेबर ब्यूरो स्थित यूनियन प्रांगण में भव्य रूद्राभिषेक एवं भजन कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time