Mahakumbh: महाकुंभ कुंभ मेले में लगी फिर आग,कई तंबू जले,कोई हताहत नहीं

उत्तर प्रदेशः प्रयागराज में लगे महाकुंभ कुंभ मेले के सेक्टर 18 शंकराचार्य मार्ग पर गुरुवार को सुबह आग लग गई. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10.45 बजे सेक्टर 18 के एक पंडाल के टेंट में धुआं देखा गया, हालांकि फायर ब्रिगेड ने तुरंत तीन गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पा लिया. दो से तीन टेंट जल गए लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है. सीएफओ प्रमोद शर्मा ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है. इसकी शुरुआत इस्कॉन से हुई और फिर दूसरे टेंटों में भी आग लग गई. किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है और न ही कोई घायल हुआ है. लगभग इस आगजनी में 20-22 तंबू जल गए हैं. अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ेः Jadugora : डोमजुड़ी में वैष्णव मिलन कुंज उत्सव 9 फरवरी को, पांच राज्यों के प्रतिनिधि करेंगे शिरकत

दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है और आग बुझाने का काम किया जा रहा है. वहीं खाक चौक पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर योगेश चतुर्वेदी ने कहा कि पुरानी जीटी रोड पर तुलसी चौराहे के पास एक शिविर में आग लग गई. हालांकि, अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है. उन्होंने कहा कि अभियान की निगरानी के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *