Jadugora : डोमजुड़ी में वैष्णव मिलन कुंज उत्सव 9 फरवरी को, पांच राज्यों के प्रतिनिधि करेंगे शिरकत

 

जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति की जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजुड़ी ग्रीन सिटी में गुरुवार को बैठक आयोजित हुई. बैठक में 9 फरवरी को डोमजूड़ी ग्रीन सिटी ( जादूगोड़ा) में आयोजित वैष्णव मिलन कुंज की सफलता व तैयारियों समेत समाज के उत्थान व एकता को लेकर चर्चा की गई. मिलन समारोह में पांच राज्यों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया हैं.

इसे भी पढ़ें : Delhi : भोजपुरी दबंग्स ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के लिए टीम पूरी तरह तैयार

सुबह 8 बजे गोविंदपुर स्टेशन से निकलेगी प्रभातफेरी

 

आगामी 9 फरवरी को डोमजूड़ी ग्रीन सिटी में आयोजित वैष्णव मिलन कुंज कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे गोविंदपुर रेलवे स्टेशन से प्रभात फेरी के रूप में होगी. यह प्रभातफेरी गोविंदपुर स्टेशन से चलकर डोमजुड़ी ग्रीन सिटी में आकर समाप्त होगी.  बैठक के बाद केंद्रीय अध्यक्ष सुंदरलाल दास ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद वैष्णव समाज को एकता के सूत्र में बांधना व उसे उत्थान की ओर ले जाना है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: ट्रेनी दारोगा का महिला सिपाही पर आया दिल, बैद्यनाथ मंदिर में बिना दान-दहेज की रचाई शादी

 

कलकत्ता , बांकुड़ा व पुरुलिया से आएगी मृदंग टीम

कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए कीर्तन मंडली के तौर पर मृदंग सम्राट गजाधर मल्लिक( कलकत्ता) संतोष दास ( पुरुलिया) बांकुड़ा से शताब्दी दास वैष्णव महिला कृतनीय को आमंत्रित किया गया है जो कृष्ण लीला कीर्तन करेंगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpurमुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का जवाब कोर्ट में दाखिल,बाबर खान के आरोपों को नकारा

बैठक में ये थे शामिल 

बैठक में आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष डॉ सुंदरलाल दास, केंद्रीय उपाध्यक्ष गुरुपद दास, महासचिव विद्या सागर दास, मृत्युंजय दास, नवदीप दास, श्याम पदो दास, मदन मोहन दास, बलराम दास, जितेंद्र नाथ दास, सुधन दास, मिहिर दास, शिशिर दास सपन दास, समर दास, योगेश दास उज्जवल दास, हेमंतो दास, बाबू दास, हरिहर दास उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: सदर अस्पताल की ओपीडी अब से नए भवन में चलेगी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वेटरन सेलर्स फोरम से जुड़ें पूर्व नौसैनिक : सुशील कुमार सिंह

जमशेदपुर : भारतीय नौसेना ने वेटरन सेलर्स फोरम की एजीएम-सीजीएम पूर्वी कमान विशाखापत्तनम में आयोजित किया। जिसमें भारत के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ साथ नौसेना के सभी कल्याणकारी…

Spread the love

Potka : चाकड़ी में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, विद्यालयों में बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय बनाने पर जोर 

पोटका : सामाजिक संस्था युवा, जमशेदपुर एवं प्रतिज्ञा, रांची के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पोटका प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाकड़ी में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर जिला…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time