Gua: बकरीद पर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

गुवा: ईद उल-जोहा (बकरीद) पर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर  महेंद्र छोटन उरांव की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई । बैठक में मुख्य रूप से थाना क्षेत्र से संबंधित पूर्वाभास प्रतिवेदन, नमाज हेतु चिन्हित स्थलों का भौतिक सत्यापन, कुर्बानी के दौरान विधि व्यवस्था का संधारण , पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, थाना स्तरीय शांति समिति की बैठक, नागरिक सुरक्षा कानून 126 की निरोधात्मक कार्रवाई आदि बिंदुओं पर थानावार समीक्षा की गई साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी, दंगा, अफवाह, व्हाट्सएप, फेसबुक, सोशल मीडिया, धर्म, जाति, संप्रदाय आदि पर की जाने वाली टिप्पणी पर विशेष ध्यान रखेंगे.

बेहतर संबंध स्थापित करने आदि का निर्देश

थाना स्तर पर शांतिप्रिय व्यक्ति की सूची, नमाज स्थलों पर पार्किंग एवं आवागमन की सुविधा, अंजुमन इस्लामिया जैसे धार्मिक संगठनों के लोगो के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने आदि का निर्देश दिया गया l। बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे ।

इसे भी पढे़ं : Baharagora: गरीब बेटी की शादी में सेवा संस्था के सदस्यों ने की आथिर्क सहायता

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : जादूगोड़ा में चोरों का आतंक, सरकारी स्कूल समेत तीन घरों को बनाया निशाना, ढाई लाख के गहने समेत स्कूल से कंप्यूटर व अन्य सामग्री की चोरी 

    जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों की तूती बोल रही है। आए दिन कहीं ना कहीं चोरी की घटना हो रही है। शुक्रवार की रात चोरों ने…

    Spread the love

    Jamshedpur : मानगो में समर कैंप में कानूनी जानकारियों से अवगत हुए प्रतिभागी, गीता थिएटर के कलाकारों ने बाल विवाह पर प्रस्तूत किया नुक्कड़ नाटक

    जमशेदपुर : वन प्रमंडल जमशेदपुर, गीता थिएटर एवं व्यक्तित्व विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समर कैंप में शुक्रवार को कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time