Jhargram : जमाई षष्ठी पर दमाद की खूब सेवा व खातिरदारी की गई, तरह-तरह के पकवान परोसा गया

Jhargram : जिला मुख्यालय झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, खड़गपुर गोपीबल्लभपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को जमाई की मंगलकामना व सत्कार का पर्व जमाई षष्ठी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जमाई षष्ठी को लेकर सुबह से ही शहर के बाजारों में भीड़ देखने को मिला। फलों एवं मछलियों की मांग बढ़ी। मिठाई की दुकानों पर खरीददारी के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। बंगाली समुदाय के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जमाई षष्ठी में भगवान षष्ठी की पूजा की गई। जमाई की आरती उतारी गई माथे पर तिलक लगाकर हाथ में रक्षासूत्र बांधकर जमाई की लंबी आयु की कामना की गई।

जमाई की काफी आवाभगत हुई

इस मौके पर जमाई की काफी आवाभगत किया गया। ताड़ के बने पंखे हिलाकर मौसमी फल और तरह-तरह के पकवान खिलाया गया। बंगाल के प्रसिद्ध मिष्टी दही और माछ भी इस दिन का प्रमुख भोजन में शामिल रहा। ससुराल से नए वस्त्र और विभिन्न प्रकार के फल मिठाइयां और माछ लेकर जमाई का स्वागत किया गया। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य साथ में भोजन ग्रहण किये। जमाई षष्ठी को लेकर दूर दराज में रहने वाली बेटियां एवं जमाईयों अपना ससुराल पहुंचे थे। जमाई की खूब सेवा व खातिरदारी की गई। जमाई षष्ठी बंगाल का पारिवारिक पर्व है जो जमाई के लिए समर्पित है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कृतिवास मंडल की सुरक्षा सुनिश्चित करे राज्य सरकार : रामचंद्र साहिस

Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

    Spread the love

    Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

    गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time