Manoharpur : आनंदपुर के सुदूर तरोपडंडा गांव में पहली बार पहुंचे विधायक जगत माझी

ग्रामीणों ने विधायक को समस्याओं से कराया अवगत, समाधान का मिला आश्वासन
मनोहरपुर : मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सबसे अंतिम छोर में बसा बेड़ाकेंदुदा पंचायत के तरोपडंडा गांव के लोग शनिवार को खुश दिखे. खुशी का कारण था, विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पहली बार विधायक जगत माझी गांव पहुंचे. विधायक का ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ स्वागत किया. इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष विभिन्न समस्याओं को रखा. ग्रामीणों ने ग्राम तरोप स्कूल रोड से ओमडा संत मेरिज स्कूल तक चार किमी सड़क निर्माण, गांव में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना, पेयजल समस्या, गांव के उपभोक्ताओं के घरों में बिजली मीटर लगाने, प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी निर्माण की मांग की.
समस्याओं का होगा निराकरण – विधायक
ग्रामीणों की मांग पर विधायक जगत माझी ने कहा बिजली मीटर और पेयजल समस्या को पहले दूर करेंगे. इसके बाद गांव में सड़क और अन्य समस्याओं का समाधान करेंगे. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह पहली बार जरूर आये हैं लेकिन अब हमेशा आना जाना लगा रहेगा. विधायक ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि वह हर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित करते हैं. किसी तरह की समस्या होने पर मिलकर अवगत करा सकते है. इस मौके पर डोनशीष डांग, लिनसुष डांग, सिलास टोपनो, मारकुस केरकेट्टा, अकबर खान, सोमा, राजू सिंह, पिंटू जैन समेत गांव की महिलाएं और पुरूष उपस्थित रहे.
Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time