Baharagora: ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल

 

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को कालियाडिंगा चौक पर ट्रक एवं मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गयी. जिसमें मोटरसाइकिल सवार निश्चिंतपुर गांव निवासी जगन्नाथ मन्ना(44) गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के पश्चात स्थानीय युवकों ने टेंपो द्वारा तत्काल इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां पर डॉ. सुराई मांडी एवं उनकी टीम ने प्राथमिक इलाज किया.

बारीपदा रेफर

. पैर पर गंभीर चोट लगने के कारण उच्च चिकित्सा के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथ मन्ना मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार से ओवर ब्रिज की ओर जा रहे थे. वहीं उड़ीसा की तरफ से आ रही ट्रक के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तथा अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: न धूप लगेगी…न जलेंगे पांव, तपती गर्मी में बाबा के भक्तों को मिलेगी सहूलियत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *