Jamshedpur: टेल्को मिलेनियम पार्क से पतंजलि सोशल मीडिया की टीम ने आयुर्वेद और स्वदेशी का प्रचार अभियान शुरू किया

 

जमशेदपुर:  पतंजलि सोशल मीडिया टीम ने टेल्को मिलेनियम पार्क से योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के प्रचार अभियान की शुरुआत की। अभियान का नेतृत्व पतंजलि सोशल मीडिया, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के अभियान को तेज करके बहुत जल्दी हम सब इसे विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बना सकते हैं।

सभी से पतंजलि के इस अभियान से जुड़ने का आग्रह

हम स्वयं स्वस्थ रहते हुए यदि अन्य को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं तो इस तरह हम एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की संरचना कर सकते हैं। वरिष्ठ योग शिक्षक उमापति लाल दास ने सभी से पतंजलि के इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया, तथा एक घंटा स्वयं के लिए और एक घंटा वतन के लिए देने की बात कही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला योग शिक्षिका कमला वस्ताकोटि, नीलम देवी, श्यामली डे, सोमा सोम, अंजना सिंह, राम फलक चौधरी, राजेश कुमार लाल, शिवप्रसाद सिंह एवं अतुल चंद्र गोराई ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक, 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तृत मंथन

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में कारगिल मेला का आयोजन 

    मुरी : सिल्ली विस के बांसिया में कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में विशाल कारगिल मेला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो ने कारगिल शहीद…

    Spread the love

    Jamshedpur : बिरसानगर में अज्ञात युवकों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 

    जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 स्थित शंकर स्टोर में अज्ञात युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *