Jamshedpur: जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक, 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तृत मंथन

जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर भाजपा की बैठक शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की. इसमें जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष और संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विचार करना तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों की आगामी रूपरेखा तय करना था.

सोशल मीडिया सह संयोजक कौस्तव राय का इस्तीफा स्वीकार
बैठक के दौरान पूर्व में सौंपे गए सोशल मीडिया सह संयोजक कौस्तव राय के इस्तीफे को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया. इस पर संगठन ने सामूहिक सहमति जताई.

6 जून को डीसी से मुलाकात, शहर की समस्याओं पर देंगे ध्यान
यह निर्णय भी लिया गया कि आगामी 6 जून को भाजपा जमशेदपुर महानगर का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मुलाकात करेगा. प्रतिनिधिमंडल शहर की प्रमुख समस्याओं — विशेष रूप से ट्रैफिक अव्यवस्था और बिगड़ती कानून-व्यवस्था — पर चर्चा कर समाधान की मांग करेगा. बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, कार्यालय प्रभारी सुबोध झा, आईटी सेल प्रभारी बिनोद सिंह, सह प्रभारी उज्वल सिंह, मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के, एसटी मोर्चा अध्यक्ष पोरेश मुखी, किसान मोर्चा महामंत्री दीपू शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Women’s University में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हुआ गरिमामय आयोजन, मंच से उठे ज़रूरी सवाल

Spread the love

Related Posts

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन,  पर्यावरण संरक्षण पर वक्ताओं ने दिया जोर

पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने…

Spread the love

बहरागोड़ा कॉलेज में मुंडारी विषय में PG की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक समीर मोहंती को सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंडारी भाषा स्टूडेंट्स यूनियन ने विधायक समीर कुमार मोहंती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time