Patna : सांसद पप्पू यादव को राहुल गांधी के विरोध-मार्च वाली गाड़ी में चढ़ने से रोका गया

पटना : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में बुधवार को पटना निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक महागठबंधन के मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान राहुल के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कम्युनिस्ट पार्टी लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव डी राजा और अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हैरानी की बात यह है कि पूर्णियां के सांसद पप्पू यादव को उनके वाहन पर चढ़ने तक नहीं दिया गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके कई समर्थकों को वाहन पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड लोगों को वाहन पर चढ़ने भी दे रहे हैं, लेकिन जैसे ही पप्पू यादव ने वाहन पर चढ़ने की कोशिश की गार्ड ने उनको रोक दिया। हालांकि एक गार्ड पप्पू यादव को चढ़ाने की कोशिश कर रहा था लेकिन दूसरे गार्ड ने उनको वाहन पर नहीं चढ़ने दिया। इस दौरान वह गिरने से भी बाल-बाल बचे।

बंद से जन जीवन बाधित

बता दें कि पटना में आयकर गोलंबर से शुरू हुए विरोध मार्च के दौरान राहुल अन्य नेताओं के साथ एक वाहन पर सवार हुए थे। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में महागठबंधन ने बुधवार को राज्यव्यापी बंद बुलाया है। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने से राज्य के कई हिस्सों में रेल और सड़क यातायात बाधित हो गया। पूर्णिया से निर्दलीय सदस्य राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ ‘सचिवालय हॉल्ट’ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और उन्होंने रेल यातायात बाधित करने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time