Patamda: पंचायत निरीक्षण करने पहुंची SDM, योजनाओं का हुआ भौतिक सत्यापन – उजागर हुए वास्तविक हालात

पटमदा: जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर नोडल पदाधिकारी व धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने शनिवार को बोटा पंचायत का औचक निरीक्षण किया. पंचायत पहुंचते ही वे सीधे पंचायत भवन स्थित सभागार में पहुंचीं और बैठकर योजनाओं से संबंधित अभिलेखों एवं पंजियों की जांच शुरू की.

योजनाओं के क्रियान्वयन पर रखी गई गहरी दृष्टि

एसडीओ ने पंचायत में संचालित निम्न योजनाओं की प्रगति व पारदर्शिता की जांच की:
पंचायती राज योजनाएं
मनरेगा के तहत चल रही गतिविधियां
15वां वित्त आयोग अंतर्गत परियोजनाएं
पंचायत ज्ञान केंद्र
प्रज्ञा केंद्र
सार्वजनिक वितरण प्रणाली
आम बागवानी योजना

स्थलीय निरीक्षण में उजागर हुए वास्तविक हालात

एसडीओ ने सभागार से निकलने के बाद मिर्जाडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया. उन्होंने शोभा रानी महतो के खेत में मनरेगा अंतर्गत बनाए गए आम बागवानी का भी निरीक्षण किया. इसके साथ ही लावजोड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति को भी देखा गया.

पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान कई विभागीय अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि एसडीओ के साथ उपस्थित रहे:बीडीओ: किकू महतो, सीओ: रंजीत रंजन, प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी: गोपाल सुंदर मंडल, कल्याण पदाधिकारी: सुधाकर महतो, मुखिया: सुकान्ति किस्कू, एई: सुमित कुमार, जेई: अजय मंडल, बीपीओ: बंधु कुशल महतो, पंचायत सेवक: सुजीत कुमार, रोजगार सेवक: विजय कुमार दास, बीएफटी: आदित्य दास, राजस्व कर्मचारी: प्रशांत सिंह सरदार, वार्ड सदस्य: विनोद सिंह, पंचायत राज समन्वयक: नीलम कुमारी, जनसेवक: नमिता कुमारी

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने स्पष्ट किया कि योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन ही प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता को प्रत्येक योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: क्या गांव-गांव तक पहुंच रही हैं सुविधाएं? ज़मीनी सच्चाई से रुबरु हुआ प्रशासन

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ओल्ड एज होम में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डालसा सचिव बोले, बुजुर्ग बोझ नहीं अनुभव की पूंजी हैं 

जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर ओल्ड एज होम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि…

Spread the love

Jadugora : खुकड़ाडीह में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, ग्राम सभा के महत्व के प्रति बच्चों को किया जागरूक जागरूक

जादूगोड़ा : भारत सरकार के निर्देश पर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में आज बृहस्यतिवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time