Jadugoda : विज्ञान प्रदर्शनी में पीएम श्री उच्च विद्यालय खुकराडीह को मिला प्रथम पुरस्कार

  • कृषि सुरक्षा मॉडल ने बटोरी सराहना

जादूगोड़ा : चाकुलिया प्रशिक्षण केन्द्र (डाइट) में 8 से 10 जनवरी तक आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में शिक्षकों के लिए टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल), सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी तथा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएम श्री उच्च विद्यालय खुकराडीह (सुंदरनगर, नरवा पहाड़) के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “कृषि सुरक्षा मॉडल” को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह मॉडल कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित है, जिसका उद्देश्य किसानों की फसलों को जानवरों, चोरी एवं अन्य संभावित खतरों से सुरक्षित रखना है। सेंसर और कैमरा तकनीक के माध्यम से खेतों की निगरानी कर किसी भी असामान्य गतिविधि की स्थिति में किसानों को तुरंत सूचना दी जाती है।

इसे भी पढ़ें : Iran : ईरान में हिंसक प्रदर्शन : 217 लोगों की मौत का दावा, सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू की

प्रधानाध्यापक ने दी बधाई, शिक्षकों का रहा योगदान

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं तकनीकी समझ को बढ़ावा देती है। इस सफलता में विद्यालय परिवार के साथ-साथ टाटा पावर जोजोबेरा एवं अलिग सोसाइटी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में STEM शिक्षिका शगुफ्ता शमीम एवं शिक्षक अमित यादव का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय बनी।

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time