पोटका: कुलडीहा पंचायत स्थित दीन बंधु कुष्ठ आश्रम में बीस कुष्ठ परिवार है. जिनके घर की स्थिति काफी दयनीय है. इन असहाय गरीबों का भिक्षाटन ही एक मात्र जीने का सहारा है. जिसके कारण घर बना पाना इनके लिए असंभव है. ऐसे में इन्हें आवास योजना में अच्छादित कर परिवार के साथ धूप,ठंड,वर्षात में सुरक्षित रखने के लिए पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के पहल पर शनिवार को प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत सर्वे करवाया गया. सर्वे में पूर्व जिला पार्षद के अलावे पंचायत मुखिया के प्रतिनिधि धनुराम सिंह तथा रोजगार सेवक रजनी कांत दास, मुनीराम बास्के ग्राम प्रधान बुद्धेश्वर पात्र आदि उपस्थित थे. रोजगार सेवक द्वारा लाभुकों के घर निर्माण स्थल की लोकेशन को जियो टैग भी कर लिया गया.
इसे भी पढ़ेः potka : हाता-मुसाबनी सड़क पर आई दरारें, एक साल पहले हुई थी मरम्मत