Potka: नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 15 पुड़िया के साथ ब्राउन शुगर पेडलर गिरफ्तार

पोटका:  पोटका थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवल मंडल नामक ब्राउन शुगर पेडलर को 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए नशीले पदार्थ का कुल वजन लगभग 2.35 ग्राम बताया जा रहा है।

पुलिस की जांच के अनुसार देवल मंडल हाता, हल्दीपोखर, रसूनचोपा, कलिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था। लगातार मिली सूचनाओं के आधार पर पोटका पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया।

पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने बताया, “क्षेत्र में नशीले पदार्थों के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए हमारी टीम लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी ऐसे छापेमारी अभियान जारी रहेंगे और नशे के कारोबार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।” गिरफ्तार देवल मंडल को पोटका पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *