पोटका : मुहूलडिहा गांव के सुंडी समाज उत्थान समिति उपदेष्टा समिति के सदस्य ,वरिष्ठ समाजसेवी सह सेवानिवृत शिक्षक असित कुमार मंडल का सुबह अस्पताल में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। समाज के साथ अपने पत्नी व दो पुत्रों का भरा पूरा परिवार को छोड़कर इस संसार से विदा हो गए। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है वे भागवत अनुष्ठान के सलाहकार थे। एवं कलिकापुर के साथ-साथ कोई विद्यालयों पर चरित्र निर्माण के कुशल कारीगर के रूप में कोई छात्रों को अपने पैर पर खड़ा कराने का महारत हासिल किए थे। भागवत की कृपा से उनके आत्मा को शांति प्राप्त हो। इस दुःख की घड़ी में पूरा भागवत परिवार एवं समाज उनके परिवार के साथ खड़ा रहेगा।
इसे भी पढ़ें : Jadugora: यूसिल की अधिग्रहित जमीन पर आशा उरांव के दावे को मुसाबनी अंचल निरीक्षक ने किया खारिज
There is no ads to display, Please add some



















































