पोटका: पोटका प्रखंड के चांदपुर पंचायत के बिंगबुरु गांव के हेंसा टोला में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। यह काम पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के प्रयास से संभव हुआ। 6 सितंबर को बिजली कड़कने से टोले का पुराना ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद गांव अंधेरे में डूब गया। ग्रामीणों ने 9 सितंबर की सुबह पूर्व जिला पार्षद को इसकी जानकारी दी।
शिकायत मिलते ही करुणा मय मंडल ने बिजली विभाग के एसडीओ से संपर्क किया और समस्या का त्वरित समाधान करने का आग्रह किया। विभाग ने गंभीरता को देखते हुए उसी दिन शाम तक नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया। लगातार तीन दिन अंधेरे में रहने के बाद हेंसा टोला के लोगों के घरों में फिर से रोशनी लौटी। ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए पूर्व जिला पार्षद का धन्यवाद किया।
इसे भी पढ़ें :