Potka: महान पंडित धर्मशास्त्र के ज्ञाता प्रमोथों शर्मा पंचतत्व में विलीन

पोटका: पोटका क्षेत्र के उत्कलीय ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित पंडित, धर्मशास्त्र के ज्ञाता एवं श्यामाप्रासाद विद्यालय, खासमहल के पूर्व प्रधान अध्यापक प्रमोथों शर्मा का 93 वर्ष की आयु में हल्दीपोखर स्थित अपने आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। सेवानिवृत्ति के बाद भी प्रमोथों शर्मा ने धर्मशास्त्र, कर्मकांड और पूजा विधि को लेकर कई ग्रंथ लिखे। वे धर्म चर्चा एवं सत्संग के माध्यम से लोगों को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का उपदेश देते रहे। उनका सरल जीवन और लोक कल्याण के प्रति समर्पण उन्हें महान पंडित के रूप में स्थापित करता था।

समाज और गणमान्य व्यक्तियों ने व्यक्त किया शोक
उत्कलीय ब्राह्मण समाज के पोटका प्रखंड अध्यक्ष सूर्य कुमार कर, सचिव रजनी सरंगी, गौरांग मिश्र, मुरलीधर मिश्र, सूर्य कांत दाश तथा केंद्रीय कमिटी के अध्यक्ष सुधांशु शेखर मिश्र, सचिव अनिल मिश्र, भीमसेन कर सहित अनेक समाजजन ने प्रमोथों शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। पण्डित प्रमोथों शर्मा का अंतिम संस्कार हल्दीपोखर समशान घाट पर किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र देबरंजन शर्मा ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर हल्दीपोखर एवं आस-पास के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इसे भी पढ़ें : Dalma Wildlife Sanctuary में घट रही है हाथियों की संख्या, वन विभाग की भूमिका पर सवाल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *