Jamshedpur: जिले में ड्रग्स पर शिकंजा कसने की तैयारी, स्कूल-कॉलेज के आसपास सख्त निगरानी

जमशेदपुर:  समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक हुई। इसमें ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, घाटशिला एसडीएम सुनील चंद्र, धालभूम एसडीएम चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ अजीत कुजूर समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा हुई। उपायुक्त ने कहा कि नशे का अवैध कारोबार सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने निर्देश दिया कि नशे का धंधा करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो और युवाओं को इसके दुष्प्रभाव के बारे में लगातार जागरूक किया जाए।

डीसी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को नशे से बचाने के लिए स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए। ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में छापेमारी और गश्त को और तेज किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि पुलिस, उत्पाद विभाग और अन्य एजेंसियों के बीच सूचना साझा करने की व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए अभिभावकों और युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान और कानूनी पहलुओं की जानकारी दी जाए।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे नशे के अवैध व्यापार, सेवन या परिवहन की जानकारी तुरंत दें। इसके लिए टोल फ्री नंबर 112 और पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 जारी किया गया है। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निकाय, पुलिस, ड्रग इंस्पेक्टर, फूड इंस्पेक्टर समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी भी शामिल हुए और अपनी जिम्मेदारियों को साझा किया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में दुर्गापूजा को लेकर कलेक्टर की बैठक, दिए सख्त निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : जगन्नाथपुर में मिश्रा कप प्रीमियर लीग का भव्य समापन: रोमांचक फाइनल में फेको घाट को हराकर ब्रदर 11 बना विजेता

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर स्थित मां रंकिणी मैदान में आयोजित मिश्रा कप प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को भारी भीड़ और चौके-छक्कों की गूंज के बीच…

Spread the love

Jadugora : यूसीआईएल के स्थापना का 60 वर्ष पूरा, डायमंड जुबली पर कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश के कन्ननम पल्ली, जादूगोड़ा के बगुला साईं में खुलेगी नई माइंस : डॉ कंचम आनंद राव जादूगोड़ा : यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल)  के 60 साल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time